अहिवारा

अटल परिसर रोशन होने पर नरेंद्र यादव का जताया आभार, आजादी के दिन देर शाम जगमगाया परिसर :रजिन्दर सिंह

अहिवारा। अंधकार में डूबे अटल परिसर को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोशन किए जाने पर पूर्व पार्षद रजिन्दर सिंह ने नरेंद्र यादव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। उन्होंने बताया गया कि करंट की घटना के बाद से अटल परिसर लंबे समय से अंधकार में डूबा हुआ था, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के दिन रात करीब 7:30 बजे पार्षद अरुण बंजारे के माध्यम से नगर पालिका कर्मचारियों ईश्वर साहू एवं बल्लू साहू ने परिसर की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कर उसे रोशन किया।

इस पहल के लिए नरेंद्र यादव जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनके संज्ञान में मामला लाए जाने के बाद उन्होंने तत्काल पहल करते हुए अटल परिसर को रोशन करवाने की व्यवस्था कराई।

अटल परिसर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। ऐसे स्थान का लंबे समय तक अंधकार में डूबे रहना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। आरोप है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी यहां केवल माल्यार्पण एवं फोटो खिंचवाने तक सीमित रहे, जबकि परिसर की मूलभूत व्यवस्था की ओर लंबे समय तक ध्यान नहीं दिया गया।

अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेताओं में रहे और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में उनके नाम से जुड़े परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और उचित रखरखाव करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटल परिसर का रोशन होना निश्चित रूप से स्वागत योग्य कदम है। उम्मीद है कि आगे भी इस ऐतिहासिक एवं सम्मानित स्थल की नियमित देखरेख की जाएगी, ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और अटल जी के प्रति सम्मान भी कायम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker