अहिवारा

अहिवारा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 9 लोगों पर 4,500 रुपये का जुर्माना

अहिवारा। कलेक्टर जनदर्शन एवं आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर 14 जनवरी 2026 को अहिवारा नगर में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। नगर में पूर्व में मुनादी कर सूचना देने के बावजूद अतिक्रमण न हटाए जाने पर प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया।
यह कार्रवाई मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पाण्डेय तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार राधेश्याम वर्मा के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे से बस स्टैंड, अटल चौक एवं जे.के. लक्ष्मी सीमेंट बायपास रोड चौक क्षेत्र में की गई। नगर पालिका की टीम ने सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर यातायात एवं आमजन के आवागमन को सुचारू कराया।
सड़क अवरुद्ध करने के प्रकरण में प्रेमलाल साहू, अनिल, संतु साहू, घनश्याम होटल, पंजाब मेडिकल स्टोर, मनोज देवांगन, लखनलाल देशमुख, गौरव नाहटा एवं विजय अग्रवाल सहित कुल 9 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। सभी से कुल 4,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इस तरह के नियमित अभियान जारी रहेंगे, ताकि नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा के साथ स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहर उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker