भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविशंकर सिंह ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविशंकर सिंह ने नितिन नवीन के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय बताते हुए कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होगी।
रविशंकर सिंह ने कहा कि नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित में उनकी स्पष्ट दृष्टि पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा देशभर में संगठन को मजबूती देने के साथ जनसेवा और सुशासन के एजेंडे को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने नितिन नवीन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि भाजपा परिवार उनके मार्गदर्शन में एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और सशक्त करेगा।




