अहिवारा

हेमंत साहू ने भूपेश बघेल से की शिष्टाचार मुलाकात कर, लिया आशीर्वाद

अहिवारा। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात हेमंत साहू ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान हेमंत साहू ने संगठन की गतिविधियों, युवाओं की भूमिका और अहिवारा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने की योजनाओं पर चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेमंत साहू को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को मजबूती देने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का मार्गदर्शन दिया। श्री साहू ने अहिवारा विधानसभा के कर्मठ एवं जुझार युवा नेता है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कई साथी एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker