अहिवारा

BSP नंदिनी खदान रेलवे लाइन विद्युतीकरण पर चला बुलडोजर जेके लक्ष्मी सीमेंट द्वारा कराए जा रहे निर्माण पर नगर पालिका की सख्त कार्रवाई।

अहिवारा/नंदिनी। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की नंदिनी खदान से भिलाई-3 तक प्रस्तावित रेलवे लाइन विद्युतीकरण निर्माण कार्य पर अहिवारा नगर पालिका ने कड़ा रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की है। नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्य को हटाया और विद्युत सामग्री भी जप्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे लाइन के किनारे विद्युत पोल गाड़ने, वायर बिछाने और संबंधित संरचनात्मक कार्य जे के लक्ष्मी सीमेंट से जुड़ी एजेंसी द्वारा कराए जा रहे थे। नगर पालिका अधिकारी का कहना है कि शहरी सीमा क्षेत्र में इस प्रकार का कार्य करने से पूर्व स्थानीय निकाय से आवश्यक अनुमति एवं स्वीकृति लेना अनिवार्य है। भिलाई इस्पात संयंत्र या जे के लक्ष्मी सीमेंट द्वारा नगर पालिका से अनुमति नहीं ली गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker