डीएमएफ फंड में गड़बड़ी का आरोप: 10 लाख 53 हजार की राशि पर सवाल, अहिवारा CHC के सामने पेवर ब्लॉक निर्माण के बाद बोर्ड हटाया गया
अहिवारा। अहिवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के सामने जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) निधि से कराए जा रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस निर्माण कार्य के लिए 10 लाख 53 हजार रुपये की राशि स्वीकृत बताई जा रही है। मामले की लिखित शिकायत दुर्ग कलेक्टर से किए जाने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि 10 लाख 53 हजार रुपये की डीएमएफ राशि से कराया गया निर्माण कार्य न तो गुणवत्ता के मानकों पर खरा उतर रहा है और न ही कार्य की प्रगति भुगतान के अनुरूप दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मौके पर लगभग आधे मूल्य का ही कार्य दिखाई दे रहा है, जबकि भुगतान पूर्ण दर्शाया गया का संभावना लग रहा है।
*शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग*
सूत्रों से जानकारी मिला कि कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज लिमिटेड (CGMSCL) के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के तुरंत बाद निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने वाला बोर्ड हटवा दिया गया। बोर्ड हटाने की इस कार्रवाई ने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि 10 लाख 53 हजार रुपये की स्वीकृत राशि के अनुरूप कार्य हुआ है तो सूचना बोर्ड हटाने की आवश्यकता क्यों पड़ी? लोगों में यह चर्चा है कि कहीं जांच से पहले तथ्यों को छिपाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा।
अहिवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी का कहना है यह कार्य ऊपर से हुई है इस संबंध में मेरे को कोई जानकारी नहीं है
डॉ रवींद्र वर्मा




