अहिवारा

नवनिर्मित जोगी गुफा मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि उत्सव को लेकर बैठक संपन्न

हरदी। नवनिर्मित जोगी गुफा मंदिर प्रांगण में आगामी महाशिवरात्रि उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम हरदी सहित नंदिनी खुंदनी, पथरिया, सहगांव, गोता, माटरा, खजरी, दारगांव एवं आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में भक्तजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान, रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन, महाप्रसाद वितरण एवं शोभायात्रा जैसे कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग एवं जिम्मेदारियों का बंटवारा किया। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा तथा पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी सुझाव दिए गए।
ग्रामीणों ने बताया कि जोगी गुफा मंदिर क्षेत्र में प्रति वर्ष के भाती इस वर्ष यह बड़ा महाशिवरात्रि उत्सव होगा, जिसे ऐतिहासिक और यादगार बनाने का संकल्प लिया गया है। बैठक के अंत में सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker