दुर्ग

दुर्ग संभाग में किसान कांग्रेस के नया सह-प्रभारी बने बेनु साहू

दुर्ग: अखिल भारतीय किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ इकाई में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुखपाल सिंह खैरा जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की सहमति से बेनू साहू जी को दुर्ग संभाग सह-प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज जी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जी, संगठन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु जी, राष्ट्रीय महासचिव मनोज गनार जी एवं राम मोहन बरुआ जी की अनुमति शामिल है।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संगठन को पूर्ण विश्वास है कि बेनू साहू अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ऊर्जा के साथ करेंगे। उनके नेतृत्व में किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ के किसानों के हितों की रक्षा करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में सफल होगी। नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि बेनू साहू पार्टी और संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए किसान आंदोलन को नई दिशा देंगे। बेनू साहू ने नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ के किसानों के कल्याण और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker