विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
आज विश्व उपभोक्ता दिवस (15 मार्च) के अवसर पर सांदीपनी अकैडमी अछोटी दुर्ग द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संगठन का परिचय अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 को सुदृढ़ बनाने एवं ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्यक्रम करती है यह संगठन 1974 से संपूर्ण भारत में ग्राहकों के हित में एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्वागत
श्री आशीष अग्रवाल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों में विभिन्न दायित्व में रहने के बाद वर्तमान में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के रायपुर जिले के अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्व का निर्माण कर रहे हैं
वर्तमान में ऑटोमेशन इंजिनियर्स प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्ट पद में,है
श्री अमित वर्मा सन 1998 में भिलाई इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल में बीटेक करने के बाद फ्रांस ,जर्मनी ,दुबई के मल्टीनेशनल कंपनी में लगभग एक दशक अपनी सेवाएं दी तत्पश्चात 2010 में आप रायपुर वापस आ गए वर्तमान में ऑटोमेशन इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के रूप में एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं
उमेश पासवान सर
अहिवारा क्षेत्र के UBC 24 न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर है
संबोधन में कहा कि आज के आधुनिक बाजार में उपभोक्ता को सतर्क और जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी भी वस्तु को खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, मूल्य, निर्माण एवं समाप्ति तिथि अवश्य जांचें और हमेशा पक्का बिल लें।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं प्रतिभागियों को उपभोक्ता अधिकारों जैसे – सुरक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, चुनाव का अधिकार एवं शिकायत निवारण के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपलब्ध सुविधाओं और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया। प्रोग्राम के दौरान भारतीय Dark Pattens के 13 अलग-अलग प्रकार की उपभोक्ता निवारण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई साथ में नेशनल उपभोक्ता हेल्प लाइन नंबर (N CH)1915
No= 8800001915
पर शिकायत दर्ज करने हेतु यह नंबर दिया गया
कार्यक्रम का सफल बनाने में संस्था प्रमुख श्री महेंद्र चौबे ,प्रशासनिक अधिकारी श्री सुधीर कुमार तिवारी, प्राचार्य डॉक्टर स्वाति श्रीवास्तव विभाग अध्यक्ष डॉक्टर संध्या पुजारी आईटीआई विभाग के प्रमुख डिगेश साहू
आई.क्यूं.ए.सी कोऑर्डिनेटर गुलशन कुमार बेहरा सर एवं समस्त सहायक अध्यापक एवं बी.एड डी एल एड छात्र अध्यापक सम्मिलित रहे
कार्यक्रम के अंत में बताया,
पेड़ लगाओ
पानी बचाओ
पॉलिथीन हटाओ
के सुझाव के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया




