अहिवारा

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

अहिवारा (दुर्ग, छत्तीसगढ़):भारतीय बौद्ध महासभा, नंदिनी अहिवारा जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों तथा समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाया, जिसे अपनाकर ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर सामाजिक एकता, शिक्षा के महत्व और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
समारोह में नगर के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और सम्मान से ओत-प्रोत नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker