बिहार

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस होंगे, बिहार सरकार ने दिए चार बड़े आश्वासन

पटना। NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में हुए प्रदर्शन और उससे उत्पन्न परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की मांगों को लेकर बिहार सरकार ने प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत देने का आश्वासन दिया है। गृह विभाग की ओर से 27 जुलाई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में सरकार ने चार महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की है।

सरकार के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की शाम छह बजे तक बिहार के किसी भी हिस्से में विरोध प्रदर्शन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सरकार द्वारा कोई दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक अथवा प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही 26 जुलाई को शाम छह बजे से पहले प्रदर्शन के दौरान व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज सभी प्राथमिकी, परिवाद या कारण बताओ नोटिस को वापस लेने की विधिक प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 26 जुलाई 2026 की शाम छह बजे से पहले दर्ज मामलों में गिरफ्तार एवं निरुद्ध सभी व्यक्तियों को शीघ्र मुक्त किया जाएगा।

वहीं, 26 जुलाई की शाम छह बजे से पहले दर्ज मामलों में किसी प्रत्यक्ष या परोक्ष कार्रवाई के मामलों में नामित व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

गृह विभाग की ओर से जारी इस प्रेस विज्ञप्ति पर विशेष सचिव प्रन्नील सिंह के हस्ताक्षर हैं। सरकार के इस निर्णय को NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे आंदोलन को शांत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker