बिहार

सेवा संकल्प अभियान से जनभागीदारी को मिलेगा बढ़ावा, 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

पटना। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों और विकास कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसके तहत जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य समाज में सहभागिता और जनसेवा की भावना को मजबूत करना है।

इसके साथ ही बिहार में 17 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत पुरानी परिसंपत्तियों का उन्नयन, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत के साथ-साथ आवश्यकतानुसार नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभा के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं की पहचान की जाएगी। स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएं तैयार कर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा और जनकल्याण बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker